राजधानी रायपुर में रेमडीसीवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी करते चार लोग गिरफ़्तार

रायपुर , 25-04-2021 10:31:52 PM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में रेमडीसीवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी करते चार लोग गिरफ़्तार
रायपुर 25 अप्रैल 2021 - राजधानी रायपुर में पुलिस ने आज फिर 4 युवको को रेमडीसीवीर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते हुए गिरफ़्तार किया है।

आपको बता दे कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि राहुल गोयदानी नामक युवक द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रहीं है। सूचना को रायपुर SSP अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टीम को आरोपी की पतासाजी कर रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा राहुल गोयदानी के संबंध में पतासाजी कर तस्दीक किया गया तथा टीम के 1 सदस्य ग्राहक बनकर राहुल गोयदानी से संपर्क कर रेमडेसिविर इंजेक्शन को 25,000/- रूपये में क्रय करने का सौदा तय किया। जिस पर राहुल गोयदानी द्वारा टीम के सदस्य को थाना मौदहापारा क्षेत्र में इंजेक्शन देने हेतु बुलाया गया जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा टीम का एक सदस्य जिससे सौदा तय हुआ था, रूपये लेकर राहुल गोयदानी से इंजेक्शन क्रय कर रहा था इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल गोयदानी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी आयुष माहेश्वरी, कमलेश रतलानी एवं सुमित कुमार मोटवानी के साथ मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुये 1 नग इंजेक्शन को 25,000/- रूपये में बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में संलिप्त आरोपी आयुष माहेश्वरी, कमलेश रतलानी एवं सुमित कुमार मोटवानी को पकड़ा गया तथा सायबर सेल की टीम द्वारा औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 7 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, नगदी 1,38,000/- रूपये एवं 5 मोबाईल फोन जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ औषधि विभाग की टीम द्वारा औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई, साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धारा के तहत भी कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम-

01 - राहुल गोयदानी पिता स्व0 बी.एन. गोयदानी उम्र 28 साल निवासी नेमीचंद गली नंबर 3 थाना आजाद चैक,रायपुर।

02 - आयुष माहेश्वरी पिता संजय माहेश्वरी उम्र 25 साल निवासी शक्ति बाजार फौव्वारा चैक थाना कोतवाली रायपुर।

03 - कमलेश रतलानी पिता हरिराम रतलानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।

04 - सुमित कुमार मोटवानी पिता गिरधारी लाल मोटवानी उम्र 27 साल निवासी कचहरी चैक सिंधी गली थाना मौदहापारा रायपुर।

राजधानी रायपुर में रेमडीसीवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी करते चार लोग गिरफ़्तार
राजधानी रायपुर में रेमडीसीवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी करते चार लोग गिरफ़्तार

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH