छत्तीसगढ़ में राजधानी सहित सभी जिले में 05 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

रायपुर , 23-04-2021 10:58:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में राजधानी सहित सभी जिले में 05 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन
रायपुर 23 अप्रैल 2021 - राजधानी समेत सूबे में लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण की रफ़्तार कम ना होने और मरीज़ों की संख्या में लगातार वृद्धि ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है ? चिकित्सा विज्ञानी मानते हैं कि न्यूनतम चौदह दिन का लॉकडाउन जरुरी है, और यदि इस बीच संक्रमण की रफ़्तार में कमी ना आए तो उसे और बढ़ाना चाहिए।

कोरोना के इस स्ट्रेन को लेकर अभी तक जो जानकारी वैज्ञानिक जुटा पाए हैं उनमें यह बेहद अहम है कि यह समुह में फैलते हुए अपने गुणसूत्र बदल रहा है। याने कि यह तब तब और अबूझ पहेली बनेगा जबकि इसे भीड़ वाली या ज़्यादा संख्या का समुह मिलेगा। यह नया स्ट्रेन कैसे थमेगा इसके लिए कोई निश्चित जवाब नहीं है सिवा इसके कि संक्रमण की चेन को ब्रेक किया जाए जो हालिया दौर में लॉकडाउन के अलावा किसी रुप में संभव नहीं है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अभी केवल बढ़ते क्रम में है, याने अभी पीक पर आना बचा है और जबकि यह पीक पर आएगा उसके बाद इसके नीचे उतरने का समय आएगा। लगातार खुद को बदलने में सफल हो रहे कोरोना का यही गुण वैज्ञानिकों को बेहतर और रामबाण इलाज खोजने में मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

इन सबकी वजह से कि संक्रमण की रफ़्तार पर ब्रेक नहीं है, या कि कम से कम इतना प्रभावी अंतर नहीं आया है कि संतुष्ट हुआ जा सके, इसलिए यह चर्चाएँ ज़ोरों पर हैं कि राजधानी समेत सूबे में लॉकडाउन में बढ़ोतरी हो सकती है।
इस मसले पर अब से कुछ देर पहले राज्य सरकार ने कलेक्टरों को अंतिम निर्णय करने का फ़ैसला दे दिया है, याने वे स्वयं समीक्षा करें और यदि उन्हें लगता है कि लॉकडाउन बढ़ाना है तो बढ़ाएँ, कलेक्टर ही दिनों की अवधि भी तय करेंगे, यह भी संभव है कि कड़ाई के साथ छूट दी जाए और लोगों को समुह में मौजुदगी से रोकने की व्यवस्था की जाए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH