छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना , नशीला कोल्डड्रिंक पीला कर नाबालिग से रेप , आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना , नशीला कोल्डड्रिंक पीला कर नाबालिग से रेप , आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 17 अप्रैल 2021 - बिलासपुर जिले के सरकंडा सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आखिरकार सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर  लिया है। 

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही लगातार जगह बदल बदल कर पुलिस से छुप रहा था लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

घटना 12 अप्रैल की है जिस दिन नाबालिग किशोरी अपने ही पड़ोसी विकास गुप्ता के घर खाना खाने गई थी। उस वक्त विकास गुप्ता घर पर ही था जिसके दिमाग में कुछ और ही पक रहा था। अपने इरादे को अंजाम देने के लिए उसने नाबालिग किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसके होश खोने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।

बहन के रात भर घर नहीं लौटने पर उसकी बड़ी बहन उसे तलाशते हुए जब विकास कुमार गुप्ता के घर पहुंची तो उसने पाया कि उसकी बहन पड़ोसी के घर पर ही लेटी हुई है। जब बड़ी बहन ने इसकी वजह पूछी तो पीड़िता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद विकास गुप्ता ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था जिसके बाद नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। 

इसकी जानकारी होने पर पीड़ितों की बड़ी बहन ने 13 अप्रैल को सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया था। इधर इसकी भनक लगते ही आरोपी विकास गुप्ता घर से फरार हो गया और अलग-अलग ठिकाने बदलकर पुलिस से छिपता फिर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसका लोकेशन ढूंढ निकाला।

पता चला कि वह कुदुदंड बिलासपुर में छुपा हुआ है जहां घेराबंदी कर विकास गुप्ता को धर दबोचा गया। पकड़े जाने पर उसने स्वीकार किया कि उसने ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिक के साथ बलात्कार किया था। 

बहतराई अटल आवास सरकंडा निवासी 35 वर्षीय विकास कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना , नशीला कोल्डड्रिंक पीला कर नाबालिग से रेप , आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH