बीजेपी सांसद सरोज पाण्डेय और एक केंद्रीय मंत्री कोरोना पोजेटिव , ट्वीट कर दी जानकारी
रायपुर , 13-04-2021 5:53:56 PM
रायपुर 13 अप्रैल 2021 - देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. आम से लेकर खास सभी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और बीजेपी सांसद सरोज पांडेय कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं।
दोनों नेताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. संतोष गंगवार ने ट्वीट किया, 'आपको अवगत करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे किसी भी प्रकार का सिम्टम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें. हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें उधर, बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने ट्वीट किया, 'कल स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण COVID-19 की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के Aiims में भर्ती किया गया है. जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं,वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें।














