छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौते इतनी की अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पड़ने लगे है कम

रायपुर , 11-04-2021 8:51:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौते इतनी की अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पड़ने लगे है कम
रायपुर 11 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में मौत कोरोना के रुप में जम कर तबाही मचा रही है।कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का तेवर लोगों को सम्हलने का मौक़ा  तक नहीं दे रहा है  कोरोना के शुरुआती लक्षणों को समझने में हुई ज़रा सी चूक सीधे मौत के हवाले कर रही है। कोरोना से मरने वालों में बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं की संख्या प्रभावी रुप से बढ़ते क्रम में दर्ज की जा रही है।

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ईलाज का अब भी वही तरीक़ा है जो पिछले साल तक आज़माया गया था , लेकिन इस बार अंतर यह है कि दवाओं की यह आज़माइश तब ही सफल है जबकि बेहद प्रारंभिक दौर में मरीज खुद को कोरोना संक्रमित के रुप में पहचान ले। अब इसे दुर्भाग्य कहें या चेतना का अभाव या नासमझी या हद दर्जे की लापरवाही जो लोग अब भी सम्हलने को समझने पूरी तरह तैयार नजर नही आ रहे हैं । 
मरीज़ों के लाशों में तब्दील होने का जो आलम है वह परिजनों के लिए स्थाई शोक है लेकिन कोरोना से शवों में तब्दील हो चुके मरीज़ों को तत्काल अंतिम संस्कार भी तुरंत मुहैया नहीं है , और यह इंतज़ार परिजनों के लिए अभिव्यक्ति ना की जा सके ऐसी पीड़ा है जिसे शब्दो मे बयान नही किया जा सकता है। 

बीते 48 घंटों में कम से कम चालीस शवों को प्रक्रिया के पूरे होने के बाद श्मशान के भी ख़ाली होने का इंतज़ार है । इतने ही समय में याने क़रीब 48 घंटों में चालीस शवों के संस्कार की अनुमति और व्यवस्था कराई गई है । हालात बेकाबू होते जा रहे हैं , लॉकडाउन से यदि संक्रमण में कमी आएगी भी तो शर्त यह है कि चेन टूटने के लिए कम से कम चौदह दिन का वक्त चाहिए , प्रदेश में कहीं भी लॉकडाउन चौदह दिन के चक्र को पूरा नहीं करता है।

कोविड संक्रमित मरीजों के शव के अंतिम संस्कार के लिए एक इसाई और एक मुस्लिम क़ब्रिस्तान मिलाकर कुल नौ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किए जाने की व्यवस्था की गई है , लेकिन आपात हालात और बेक़ाबू हो चुके आँकड़ों ने प्रशासन को मजबूर किया है कि वे और श्मशान घाटों की व्यवस्था करें।

राज्य सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की क़वायद में है तो वहीं स्थानीय स्तर पर क़वायद है कि कम से कम आठ और श्मशान घाट को कोरोना संक्रमित मरीज़ों के संस्कार के लिए खोला जा सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH