शर्मनाक घटना , पत्नी करते रही पहरेदारी और पति नाबालिग से करता रहा रेप , पति और पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक घटना , पत्नी करते रही पहरेदारी और पति नाबालिग से करता रहा रेप , पति और पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज
रामपुर 10 अप्रैल 2021 - उत्तरप्रदेश के रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना में उसकी पत्नी ने भी पति का साथ दिया। किशोरी ने रो रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मामला गंज कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले का है। 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई थी। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी। मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को एक कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गईं। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। 

किशोरी की मां ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH