कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने लिया फैसला , देश के लाखों लोगों को दी यह बड़ी राहत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने लिया फैसला , देश के लाखों लोगों को दी यह बड़ी राहत
नई दिल्ली 03 अप्रैल 2021 - केंद्र सरकार ने जनता को एक बार फिर राहत दी है। जिन लोगों ने अब तक पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है। उन लोगों को कुछ दिनों की मोहलत मिल गई है। गवर्नमेंट ने पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। आयकर विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने बताया है कि सेंट्रल गवर्नमेंट ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की समय सीमा को 31 मार्च 2021 से बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दिया है। यह फैसला कोविड-19 महामारी को देखते हुए लिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से अब जनता को पैन कार्ड और आधार लिंक कराने के लिए तीन महीने का वक्त और मिल गया है। 30 जून 2021 तक लिंक नहीं कराने पर पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। बता दें इससे पहले पैन और आधार लिंक कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 थी। जिसके कारण बुधवार को आयकर विभाग की वेबसाइट काफी यूजर्स के आने के चलते क्रैश हो गई थी। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। लेकिन सरकार ने राहत देते हुए समय अवधि को बढ़ा दिया है।

जानें पैन को आधार लिंक करने का ऑनलाईन प्रोसेस - 

 सबसे पहले 

www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं।

- लेफ्ट तरफ क्विक लिंक सेक्शन में Link Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब एक नया पेज ओपन होगा। जहां पैन, आधार और नाम दर्ज करना है।

- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

- एक कंफर्मेशन पेज ओपन होगा। जिसमें पता चलेगा कि पैन आधार से लिंक हो गया है।

एसएमएस

- अपने मोबाइल में UIDPAN स्पेस देकर 12 अंकों का आधार नंबर फिर स्पेस देकर पैन नंबर लिखकर 567678 या 56161 पर मैसेज करना होगा और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH