बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 12 लड़की और 11 लड़के गिरफ्तार , सेक्स रैकेट को शह देने के आरोप में 06 पुलिस आरक्षक लाईन अटैच

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 12 लड़की और 11 लड़के गिरफ्तार , सेक्स रैकेट को शह देने के आरोप में 06 पुलिस आरक्षक लाईन अटैच
ग्रेटर नोएडा 22 मार्च 2021 - उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा पुलिस (Greater Noida Police) ने एक सेक्‍स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने 12 लड़कियां और 11 लड़कों को गिरफ्तार किया है. यही नहीं, सिपाहियों पर भी इस हाई-प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट में शामिल होने का आरोप है. जबकि इस घटना को लेकर गौतमबुद्ध नगर के कमिश्नर आलोक सिंह (Alok Singh) भी हैरान हैं.

नोएडा जोन के डीसीपी राजेश सिंह के मुताबिक, सेक्‍स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद न सिर्फ 12 लड़कियों समेत 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं बल्कि 4 कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल के साथ पुलिस गाड़ी के चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा की पुलिस जब दनकौर थाना क्षेत्र के चींटी इलाके में स्थित न्‍यू क्राउन प्‍लाजा होटल पहुंची तो वह हैरान रह गई. इस दौरान 12 लड़कियां और 11 लड़के संदिग्ध परिस्थिति में मिले. साफ है कि इस होटल में सेक्‍स का धंधा चल रहा था. ग्रेटर नोएडा तृतीय एसीपी बृजनंदन राय के नेतृत्व में पुलिस ने होटल में दबिश दी और 12 महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया. यही नहीं, इस सेक्‍स रैकेट में होटल का मैनेजर भी लिप्त पाया गया है।

सेक्‍स रैकेट के भंड़ाफोड़ की कार्रवाई की भनक दनकौर पुलिस को भी नहीं थी, क्‍योंकि स्‍थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही थी. बता दें कि इस मामले की जांच पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शुरू की है. अब तक इस मामले में चार कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक ड्राइवर को लाइन हाजिर किया गया है. इसके अलावा अन्‍य संदिग्ध पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं, सेक्‍स रैकेट के खुलासे के बाद नोएडा जोन के डीसीपी राजेश सिंह ने एक संदिग्ध चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेज दी है. संभव है कि चौकी इंचार्ज पर भी गाज गिर सकती है. इसके अलावा दनकौर कोतावली और उसके आसपास की चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

सोर्स - News 18
बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 12 लड़की और 11 लड़के गिरफ्तार , सेक्स रैकेट को शह देने के आरोप में 06 पुलिस आरक्षक लाईन अटैच

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH