रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर लगा प्रतिबंध , आदेश जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर लगा प्रतिबंध , आदेश जारी
प्रयागराज 19 मार्च 2021 - लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की चिट्ठी के मद्देनजर पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। प्रयागराज रेंज में अब अदालत के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों (जैसे लाउडस्पीकर) के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। 

आइजी केपी सिंह ने मातहतों को सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। आइजी ने गुरुवार को रेंज के सभी जिलों, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी व फतेहपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी, एसपी को इस आशय पत्र भेजा। इसमें उन्होंने ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषण एक्ट और सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए इसका सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है। 

और यह भी निर्देश दिया है कि यदि निर्धारित समयावधि में कोई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रात 10 से लेकर सुबह छह बजे के बीच लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डीजे और दूसरे ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। अजान के लिए लाउडस्पीकर की तेज आवाज से हो रही परेशानी पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने तीन मार्च को जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। इसकी प्रतिलिपि कमिश्नर, आइजी और एसएसपी को भेजी थी। दो दिन पहले उनका पत्र सार्वजनिक हुआ तो राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया।

इस बारे में  प्रयागराज रेंज के आई जी केपी सिह का कहना है की कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए रेंज के सभी जिलों को पत्र भेजा गया है। अदालत के आदेश में रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे के बीच लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही गई है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH