अपहरण केस की जांच में उठा ऑनलाइन सेक्स रैकेट से पर्दा , देश भर में 150 वॉट्सऐप ग्रुप पर चल रहा था रैकेट

देश , 19-03-2021 11:48:58 AM
Anil Tamboli
अपहरण केस की जांच में उठा ऑनलाइन सेक्स रैकेट से पर्दा , देश भर में 150 वॉट्सऐप ग्रुप पर चल रहा था रैकेट
नई दिल्ली 19 मार्च 2021 - नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले की जांच कर रही दिल्ली की राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में गैंग में शामिल दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत नाबालिग को मुक्त करवाया है। आरोपी करीब 150 वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए देशभर में सेक्स रैकेट चला रहे थे।  

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान सपना गोयल (24) कनिका रोय (28), संजय राजपूत (35) और अंशु शर्मा (21) के तौर पर हुई है। आरोपियों ने करीब दो महीनों तक लड़की से वेश्यावृत्ति कराई। उसे अलग-अलग ग्राहकों के पास पांच सितारा होटलों में भेजा गया। इनके पास से वेश्यावृत्ति के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। किशोरी को अगवा करने वाले दो लोग अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में सूचना जुटा रही है।

पुलिस उपायुक्त उर्वीजा गोयल ने बताया कि 22 जनवरी को नाबालिग लड़की के पिता ने राजौरी गार्डन थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी। मामले की गंभीरता को एक देखते हुए एसएचओ अनिल शर्मा, एसआई संदीप, एसआई आशा, एएसआई विनीत प्रसाद की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने लड़की के दोस्तों व रिश्तेदारों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा खबरियों की सहायता ली गई। पुलिस को पता चला कि वारदात में मानव तस्करी करने वाले एक गैंग का हाथ है, इस गैंग ने लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए बेच दिया है।

करीब दो महीने तक पुलिस गैंग के बारे में जानकारी निकालने में लगी रही। आखिर में पुलिस को पता चला कि लड़की को मजनूं का टीला इलाके में रखा हुआ है। टीम ने मौके पर जाल बिछाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की को छुड़ा लिया गया है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने लिए चिप्स का पैकेट लेने जा रही थी, उसी दौरान दो अंजान लोगों ने उसे अगवा किया था। वह उसे जन्मदिन का केक खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उसने जैसे ही केक खाया वो बेहोश हो गई। इसके बाद वो उसे जबरन मजनूं का टीला इलाके में ले गए। जहां उसे संजय, अंशु, सपना और कनिका के हवाले कर दिया। 

लड़की ने खुलासा किया आरोपी पूरे देश में 150 वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए सेक्स रैकेट चला रहे थे। वह ग्राहकों को वॉट्सऐप पर उसकी फोटो भेजते थे। जब डील हो जाती थी तो लड़की को उनके पास ले जाया जाता था। 

आरोपियों ने लड़की पर जमकर अत्याचार किए और बार-बार मारपीट कर उसे टॉर्चर किया गया। यही नहीं लड़की को बेसुध रखने के लिए आरोपी जबरन उसे नशे की गोलियां भी खिलाते थे। 

सोर्स - हिंदुस्तान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH