धर्म की नगरी में चल रहा था देह ब्यापार का कारोबार , 04 युवती और पाँच युवक गिरफ्तार , कई आपत्तिजनक समान बरामद

उत्तर प्रदेश , 19-03-2021 11:31:24 AM
Anil Tamboli
धर्म की नगरी में चल रहा था देह ब्यापार का कारोबार , 04 युवती और पाँच युवक गिरफ्तार , कई आपत्तिजनक समान बरामद
अयोध्या 19 मार्च 2021 - राम नगरी अयोध्या में सेक्स रैकेट धड़ल्ले से संचालित हो रहा है. एक एनजीओ की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम में छापा मारा. छापेमारी के दौरान एक मकान में 5 युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं. 10 मोबाइल फोन , एक आधार कार्ड , एक पैन कार्ड , एक ड्राइविंग लाइसेंस , 3 पर्स , 4460 रुपये नगद , तंबाकू , सिगरेट और 3 शक्ति वर्धक टेबलेट भी बरामद हुई हैं. सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने इस मामले पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है.

दरअसल काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शहर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट सक्रिय हैं. फ्रीडम फर्म एनजीओ की सूचना पर डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसके बाद देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम के एक मकान पर छापा मारा गया.

छापेमारी के दौरान एक मकान में पांच युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले, इसमें मकान मालिक भी शामिल था. पुलिस ने सभी 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में मौदहा क्षेत्र में भी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट को पकड़ा था. लेकिन, तब मकान मालिक ने कहा था कि उसके यहां मेहमान आए हैं. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर सभी को छोड़ दिया था. आए दिन किसी न किसी होटल से भी इस तरह की सूचना मिल रही हैं.

एडिशनल एसपी पलाश बंसल ने बताया कि एनजीओ की सूचना पर सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा था. जिसमें युवक युवतियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं. इन सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है।

सोर्स - abp

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH