पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप
बाराबंकी 18 मार्च 2021 -  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की सबसे भयावह तस्वीर सामने आई है. यहां चुनाव न लड़ने का दबाव न मानने पर एक सम्भावित प्रत्याशी की बेटी को पहले अगवा कर लिया गया. फिर उसके साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म् की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. बाराबंकी पुलिस ने मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया है.

बाराबंकी जनपद के थाना जैदपुर इलाके के एक गांव में एक लड़की को उस वक्त अगवा कर लिया गया, जब वह पढ़ाई करने के लिए स्कूल जा रही थी. लड़की को रास्ते से अगवा करने के बाद आरोपी चारों युवक लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घर आकर अपने घरवालों को आप बीती बताई. फिर घरवालों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह गांव में इस बार ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार है. वह चुनाव न लड़े, इसके लिए पिछले कई दिनों से उस पर दबाव बनाया जा रहा था. जब वह नहीं माना तो उसे पैसों का लालच दिया गया. फिर भी जब वह नहीं माना तो कल उसकी 16 वर्षीय लड़की का अपहरण गांव के ही चार युवकों आकाश वर्मा, लालजी वर्मा, सचिन वर्मा और शिवम वर्मा ने स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया. फिर उसके साथ गलत काम करने के बाद घर के सामने छोड़ दिया।

ए एस पी ने बताया कि पीड़िता  इंटर कालेज की छात्रा है और कल जब वह पढ़ाई के लिए स्कूल जा रही थी तो गांव के ही चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गलत काम किया. बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना जैदपुर की रहने वाली एक लड़की ने तहरीर दी है, जिसमें गांव के चार युवकों पर उसे अगवा करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ गहनता से जांच की जा रही है।

सोर्स - News18
पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की बात न मानने पर स्कूल जाती बेटी को अगवा कर किया गैंगरेप

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH