बीजेपी सांसद का शव सांसद निवास में फाँसी के फंदे पर लटका मिला , हत्या या खुदकुशी इसकी जाँच में पुलिस जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीजेपी सांसद का शव सांसद निवास में फाँसी के फंदे पर लटका मिला , हत्या या खुदकुशी इसकी जाँच में पुलिस जुटी
नई दिल्ली 17 मार्च 2021 - हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह सुबह अपने सरकारी आवास पर मृत मिले हैं। उनका शव फंदे से लटका पाया गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने उनके खुदकुशी करने की आशंका जताई है।

कर्मचारियों ने सुबह लगभग 7:30 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर वह फासी के फंदे से लटके हुए हैं। उन्हें कंधे से नीचे उतार कर तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके कमरे के अंदर से काफी मात्रा में दवाइयां मिली हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौके पर पहुंचे हैं।

आपको बता दें रामस्वरूप शर्मा 2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2019 में एक बार फिर से चुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे। आरएसएस के बैकग्राउंड से आने वाले रामस्वरूप शर्मा को उनकी सादगी के लिए जाना जाता था। सांसद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बीजेपी ने आज संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई थी, जिसे राम स्वरूप शर्मा की मौत के बाद कैंसल कर दिया गया है।

इस बीच सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दोपहर 01 बजे तक के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यही नहीं शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत के मामले की जांच कराए जाने की मांग की है और लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH