क्या एक बार फिर होगी नोट बंदी , आखिर क्यों अप्रैल 2019 से बन्द है दो हजार के नोटो की छपाई , वजह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या एक बार फिर होगी नोट बंदी , आखिर क्यों अप्रैल 2019 से बन्द है दो हजार के नोटो की छपाई , वजह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 16 मार्च 2021 -  देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 में बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में नोटबंदी का एलान किया था. उस समय कालेधन को बढ़ावा देने से रोकने के लिए सरकार ने 500 रुपए और एक हजार रुपए के नोट के प्रचलन को बंद कर दिया था. जिसके 500 रुपए और दो हजार के नए नोट प्रचलन में आए थे. अब सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बीते दो साल से दो हजार के नए नोटों की छपाई रुकी हुई है.

लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि बीते दो सालों में दो हजार रुपए के नोटों की छपाई पर रोक लगी हुई है. उनका कहना है कि नोटों की छपाई से पहले आरबीआई और सरकार आपस में बातचीत कर इस पर फैसला लेते हैं. वहीं 2019-20 और 2020-21 में दो हजार के एक भी नोट की छपाई के लिए कोई भी ऑर्डर नहीं आया है.

फिलहाल सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि नोटों की जमाखोरी को रोकने के लिए दो हजार के नोटों की छपाई पर रोक लगाई गई है. अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि 30 मार्च 2018 को 2000 रुपए के तकरीबन 336.2 करोड़ नोट प्रचलन में थे. जबकी 26 फरवरी 2021 को 2000 रुपए के नोटों की संख्या मात्र 249.9 करोड़ रह गई है.

बता दें कि साल 2016 में प्रचलन में आने के बाद से ही दो हजार रुपए के नोटों की छपाई में लगातार कमी देखी गई है. आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 के लिए तकरीबन 354 करोड़ दो हजार के नोट छापे गए थे. जिसके बाद वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 11.15 करोड़ दो हजार रुपए के नोट ही छापे गए. वहीं 2018-19 में तकरीबन 4.669 करोड़ दो हजार रुपए के नोटों की छपाई हुई. जिसके बाद अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक दो हजार के नोटों की छपाई नहीं हुई है।

सोर्स - abp

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH