कोरोना ने एक बार फिर लगाया देश मे ग्रहण , कोरोना के बढते मामले के बाद Lockdown again की कवायद तेज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना ने एक बार फिर लगाया देश मे ग्रहण , कोरोना के बढते मामले के बाद Lockdown again की कवायद तेज
नई दिल्ली 16 मार्च 2021 - देश में कोरोना की एक दूसरी लहर देखने को मिल रही है। दिन में कोरोना के नए केस 25,000 प्रति दिन से ऊपर गए तो सरकारें भी हरकत में आ गई। कोरोना की पहली लहर की तरह ही इस बार भी सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में नजर आ रहा है। 

यहां कई जिलों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। इस बीच, गुजरात से खबर है कि यहां सरकार ने 17 मार्च से 31 मार्च के बीच चार महानगरों- अहमदाबाद , वडोदरा , सूरत और राजकोट में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है इन चार महानगरों में 16 मार्च से सुबह 06 बजे से रात 12 बजे तक प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा।

वहीं उद्धव ठाकरे सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारियों को ही अनुमति दी जा रही है कोरोना प्रभावित इलाकों में ये पाबंदियां 31 मार्च तक लागू रहेंगी। 

इस बीच केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का उतना अधिक असर नहीं होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी इस चिट्ठी में लिखा है कि स्कैनिंग के जरिए मरीजों का पता लगाना और उन्हें क्वारंटाइन करना जरूरी है यदि एक शख्स कोरोना पॉजिटिव आता है तो वह 15 से 20 लोगों को संक्रमित बना सकता है।

महाराष्‍ट्र में बढ़ा कोरोना संक्रमण, अधिक केस वाले जिलों में लगाया जाएगा लॉकडाउन
महाराष्‍ट्र में बढ़ा कोरोना संक्रमण, अधिक केस वाले जिलों में लगाया जाएगा लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुबह 11 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना के नए मामलों को रोकने और टीकाकरण को गति देने पर विमर्श होगा। 

हालांकि लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई जाएं या नहीं, इसका फैसला पूरी तरह से राज्यों पर छोड़ दिया जाएगा। बता दें, देश में महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोरोने ने फिर सिर उठाया है। महाराष्ट्र और पंजाब में पाबंदियां लगा दी गई हैं, वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू की तैयार हो रही है।

गुजरात में भी कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में 810 नए केस सामने आए हैं। इसको देखते हुए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच बचे हुए टी-20 मैचो दर्शकों के बिना होंगे। जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें राशि वापस कर दी जाएगी।

महाराष्ट्र के इन जिलों में हालात खराब

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति शुरू से खराब रही। ताजा मामलों में 5 जिलों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है। ये जिले हैं - पुणे , मुंबई , नागपुर , नासिक और ठाणे है यहां पाबंदियां लगाई गई हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH