भाभी ने ननद से बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर किया ननद की तश्वीर और मोबाईल नम्बर अपलोड और लिखा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाभी ने ननद से बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर किया ननद की तश्वीर और मोबाईल नम्बर अपलोड और लिखा
आगरा 15 मार्च 2021 - घर में होने वाली ननद-भाभी की लड़ाई इस स्तर तक पहुंच जाएगी, ननद को इसका अंदाजा नहीं था। लड़ाई न सिर्फ घर की चहारदीवारी से बाहर निकली, बल्कि अश्लील वेबसाइट तक पहुंच गई। 

भाभी ने ननद से बदला लेने के लिए उसकी फाेटो और मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाल दिया इतना ही नही ननद के फोटो और मोबाइल नंबर के आगे उसे एस्कार्ट के लिए उपलब्ध बता दिया जिसके बाद ननद के मोबाइल पर वीडियो काॅॅल और अश्लील मैसेज आने शुरू हुए तो उसके होश उड़ गए। फाेन करने वालों ने उसकी सर्विस लेने के लिए रेट पूछने शुरू कर दिए।

मामला सदर क्षेत्र निवासी एक युवती का है। युवती के अनुसार उसके भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी भाई की मौत के बाद भाभी के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह अपना ज्यादातर समय घर के बाहर बिताने लगी। इसे लेकर ननद और भाभी में विवाद शुरू हो गया। इससे आक्रोशित भाभी ने ननद से बदला लेने के लिए उसके कई फोटो और मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। इसके एक दिन बाद ही छह मार्च से ननद के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो काल आने लगे। युवती से लोग एस्कार्ट करने की फीस पूछने लगे। इससे परेशान होकर ननद ने लोगों के फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इस पर ननद के पास वायस काॅॅल आने शुरू हो गए।

उधर, युवती यह नहीं समझ पा रही थी कि उसका नंबर अजनबी लोगों के पास कैसे पहुंच गया है। लोग उससे एस्कार्ट फीस के बारे में क्यों जानकारी कर रहे हैं। इस बीच युवती ने फोन करने वाले एक युवक से जानकारी की। युवक ने अपना नाम अजय बताते हुए उससे अन्य लड़कियों को भेजने की कहा। अजय ने बताया कि उसका फोटो और मोबाइल नंबर एस्कार्ट उपलब्ध कराने वाली अश्लील वेबसाइट पर पड़ा है। इस जानकारी ने ननद के होश उड़ा दिए उसने इसकी जानकारी स्वजन को दी तो वह दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाने में करते हुए युवती ने अजय नामक युवक और अपनी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH