मिलावटी शराब बनी जानलेवा , मिलावटी शराब पीने से 02 लोगों की मौत 21 लोगो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मिलावटी शराब बनी जानलेवा , मिलावटी शराब पीने से 02 लोगों की मौत 21 लोगो की हालत गंभीर
फतेहपुर 13 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मिलावटी शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है. जहां शराब पीने के बाद 21 मजदूरों की हालत बिगड़ गई. जबकि दो की मौत हो गई. जिसके बाद मामले में डिप्टी कमिश्नर ने संज्ञान लिया है।

मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाने के भौली गांव का है. जानकारी के मुताबिक 19 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भौली गांव में गुरुवार की रात जहरीली शराब पीने से गांव के मोती और भोला की मौत हो गई थी. जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद आबकारी टीम व पुलिस ने और फिर डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की. जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक शराब में नशीला पदार्थ मिलाया गया है. जानकारी के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले एक मकान की छत की स्लैब डालने के लिए पास से ही मजदूर बुलाए गए थे।

जहां छत पड़ने के बाद मालिक ने मजदूरों की डिमांड पर शराब मंगवाई थी. जिसके बाद मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई थी. उसी दिन 5 मजदूरों को उल्टियां हुई. जिसमें 40 वर्षीय भोला पासवान की हालत ज्यादा बिगड़ गई. और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मोती लाल प्रजापति की हालत भी नाजुक थी जिसके बाद उसे एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया.जहां उसने दम तोड़ दिया.घटना के बाद गांव के देसी शराब ठेका व घटनास्थल से मिली बोतलों से सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. दावा है इसी दुकान से शराब खरीदी गई थी. दुकानदार पुलिस हिरासत में डीएम ने शराब पीने वाले 19 लोगों को डायलिसिस के लिए कानपुर भेजा है. इसके साथ ही पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है. दुकानदार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH