छत्तीसगढ़ी गीत दबा बल्लू बन रहा है मुसीबत , दबा बल्लू बोलने से मना करने पर महिला की पिटाई , मामला पहुँचा थाने तक

रायपुर , 14-03-2021 3:00:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ी गीत दबा बल्लू बन रहा है मुसीबत  , दबा बल्लू बोलने से मना करने पर महिला की पिटाई , मामला पहुँचा थाने तक
रायपुर 13 मार्च 2021 - शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा छत्तीसगढ़ी गीत दबा बल्लू अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है। चौक-चौराहों पर बाजार में हर जगह मनचले इस गाने की पंच लाइन दबा बल्लू कहकर लोगों को छेड़ रहे हैं। इसी वजह से आंरग इलाके में एक महिला को पीट दिया गया। मामला अब थाने पहुंच गया है, पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की है और महिला से मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आरती सोनकर नाम की महिला मजदूरी करती है। आरंग के श्याम बाजार इलाके की रहने वाली आरती दो दिन पहले शाम के वक्त अपने घर जा रही थी। इलाके की एक मिठाई दुकान के पास बच्चे आपस में दबा बल्लू.. दबा बल्लू.. चिल्ला रहे थे। आरती ने उन्हें टोका तो वहां मुहल्ले का प्रहलाद साहू नाम का युवक आ गया। वो महिला से बदसलूकी करने लगा और जब महिला ने टोका तो युवक कहने लगा कि दबा बल्लू कहने से उसे क्या दिक्कत है और उसने गुस्से में आकर महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया। 

युवक यहीं नहीं रुका उसने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली और पीटने लगा। युवक की मां सावित्री बाई भी आ गई और महिला को ही पीटने लगी। इस मारपीट की वजह से महिला के गाल और पीठ में चोट आई है। झगड़े की खबर सुनकर महिला का भाई आलोक, बहन अन्नपूर्णा, मोहल्ले के दीपक, सुभाष साहू मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

बच्चे-बच्चे की जुबा पर चढ़े गीत दबा बल्लु से अब लोग एक दूसरे को छेड़ रहे हैं। मजाक कर रहे हैं। मामला इस कदर बिगड़ चुका है, कि इसे अब द्विअर्थी शब्द के तौर पर फूहड़ता के साथ इस्तेमाल किया जाने लगा है। हालांकि, इस गाने के निर्माताओं का कहना है कि रायपुर में आम बोलचाल में गाड़ी तेज चलाओ कहने के लिए लोग चला दबा…, ऐसा कहते हैं। गाने में भी पिक्चाराइजेशन कुछ ऐसे ही किया गया है। 

बता दे की रायपुर के बीरगांव स्थित राजश्री स्टूडियो में इस गाने का तैयार किया गया है। नवा रायपुर और पुराने शहर के आसपास इसे शूट किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH