टूरिस्ट बस लोहे के पाइप से भरे ट्राले से टकराई , हादसे में 05 की मौत और 12 घायल

देश , 13-03-2021 9:45:25 PM
Anil Tamboli
टूरिस्ट बस लोहे के पाइप से भरे ट्राले से टकराई , हादसे में 05 की मौत और 12 घायल
जोधपुर 13 मार्च 2021 - जोधपुर जिले के फलोदी बाप मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाप थाना क्षेत्र के गड़ाना गांव के निकट एक ट्राले और मिनी टूरिस्ट बस की आमने सामने की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ले जाया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शनिवार सुबह मिनी टूरिस्ट बस (टेम्पो ट्रेवल बस) जैसलमेर की ओर जा रही थी, जो कि सामने से आ रहे एक ट्राले से जा भिड़ी। ट्रेलर और निजी बस में आमने-सामने भिड़ंत घटना में 3 पुरुष व 2 महिलाओं सहित कुल 5 की हुई मौत गई। 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर बाप थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित सहित अन्य स्टाफ गड़ाना गांव पहुचा। इसके बाद एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों की अस्पताल पहुचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बीकानेर रेफर किया गया है। सभी लोग दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग रामदेवरा दर्शन के बाद जैसलमेर की ओर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। मृतकों के शिनाख्ती के प्रयास जारी है। इधर घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवत ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

फलोदी और बाप के बीज गाड़ाना गांव के समीप हुई इस दुर्घटना में टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए। टूरिस्ट बस में कुल 17 लोग सवार थे वही ट्राले में लोहे के बड़े पाइप भरे हुए थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टूरिस्ट बस के भीतर बैठे लोग इसमें बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय निवासियों और 108 एंबुलेंस सेवा के स्टाफ ने पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला। थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी आज सुबह बस फलौदी के बाप थाना इलाके के समीप ये हादसा हो गया। यह सभी दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं तथा रामदेवरा जैसलमेर घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। पुलिस मृतकों के शिनाख्त और परिवार से संपर्क में जुटी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जोधपुर के बाप क्षेत्र में गाड़ना गांव के पास NH - 11 पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है । मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं , ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें , दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें । घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है ।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH