7वी कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग प्रेमी के साथ भागी तीन बच्चो की माँ , दोनो की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
7वी कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग प्रेमी के साथ भागी तीन बच्चो की माँ , दोनो की तलाश जारी
गोरखपुर 13 मार्च 2021 - उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप हैरान तो होंगे ही, साथ ही यह भी मान जाएंगे कि प्यार असल में अंधा ही होता है. एक मशहूर गजल की पंक्ति है- 'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन'. गोरखपुर के इस मामले से यह पंक्ति सच होती दिख रही है. दरअसल, गोरखपुर के कैंपियरगंज गांव में एक महिला, जिसके 3 बच्चे हैं, उसे 14 साल के लड़के से प्यार हो गया. यह सोच कर कि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा, वह अपने 14 साल के प्रेमी के साथ भाग गई. अब महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत की है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

फरार महिला के पति ने पुलिस में दी तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गई है. पिछले कुछ महीने से उसका अफेयर एक 14 साल के लड़के के साथ चल रहा था. यही वजह थी कि वह अपने पति से दूरी बनाने लगी थी. महिला का यह रवैया देखकर पति को शक हुआ. कई बार तो उसने अपनी पत्नी से इस बारे में सवाल भी किए, लेकिन आए दिन दोनों में नोकझोंक होने लगी।

पीड़ित पति का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन गांव में मेला लगा हुआ था. महिला अपने 14 साल के बॉयफ्रेंड के साथ वहां पहुंची थी. लेकिन देर रात होने के बाद भी वापस नहीं आई. ऐसे में परेशान पति ने उसको काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली. जानकारी के मुताबिक, महिला के 3 बच्चे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि महिला को लेकर भागा लड़का 7वीं क्लास में पढ़ता है. वह कई महीनों से महिला के साथ था. नाबालिग के परिजनों ने महिला पर ही आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने लड़के को बहलाया-फुसलाया और फिर भगा कर ले गई. महिला के पति के साथ नाबालिग के परिवार वालों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज की है. कैंपियरगंज के एसओ ने जानकारी दी है कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. अब महिला और नाबालिग की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH