नेसनल हायवे पर बड़ा सड़क हादसा , कार और कंटेनर में टक्कर , 09 लोगो की मौत और 03 गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नेसनल हायवे पर बड़ा सड़क हादसा , कार और कंटेनर में टक्कर , 09 लोगो की मौत और 03 गंभीर
आगरा 11 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार की सुबह में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई . जबकि तीन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए. जिनका इलाज एसएन इमरजेंसी में चल रहा है. इस हादसे की वजह से आगरा नेशनल हाईवे-19 पर जाम लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि एत्मादपुर की ओर से आ रही एक कार डिवाइडर पर चढ़कर उल्टे साइड में आ गई और दूसरे लेन से आ रहे कंटेनर से टकरा गई. आगरा सड़क हादसे का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई. कार में फंसे शव को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए.
 
घटना थाना एतमाउद्दौला के मंडी समिति के पास की है. जानकारी मिली है कि कार में सवार लोग बिहार के थे. यह हादसा तड़के सुबह 5.15 बजे हुआ. एत्मादपुर की ओर से आ रही एक कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद उल्टे साइड पहुंच गई. इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. कार में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से फरार गए है।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोगों का शव गाड़ी में ही फंस गया. आस-पास के लोगों ने कार में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद कार की बॉडी तोड़कर अन्य लोगों को निकाला गया.करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे अन्य लोग निकाले जा सके.

बताया जा रहा है कार में चालक समेत 12 लोग सवार थे. इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई. तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक बिहार के रहने वाले हैं।
नेसनल हायवे पर बड़ा सड़क हादसा , कार और कंटेनर में टक्कर , 09 लोगो की मौत और 03 गंभीर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH