ब्लैकमेल से परेशान हो कर विवाहिता जहर खा कर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँची थाने , विवाहिता के बयान के बाद थाने में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ब्लैकमेल से परेशान हो कर विवाहिता जहर खा कर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँची थाने , विवाहिता के बयान के बाद थाने में मचा हड़कंप
मिर्जापुर 10 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला जहर खाकर थाने पहुंच गई. वहां महिला की तबियत ख्रराब होने लगी तो हड़कंप मच गया. पता चला कि महिला को उसका रिश्तेदार युवक कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस ने मामले में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला का वाराणसी में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पूरा मामला जमालपुर क्षेत्र का है 08 मार्च को जमालपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला थाने पहुंची और अचानक उसकी तबियत खराब हो गई. महिला की हालत देख पुलिस वाले भी सकते में आ गए. आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया, जहां उसकी हालत अब पहले से ठीक बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की पूरी जांच की तो पता चला कि ये ब्लैकमेलिंग से जुड़ा केस है।

पुलिस के मुताबिक महिला विवाहित है और उसका नजदीकी रिश्तेदार सोनभद्र निवासी हिमांशु देव उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है. दोनों के बीच कुछ वर्ष संबंध रहे थे. इसी संबंध को लेकर वह महिला को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़ित महिला ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर ब्लैकमेल कर रहे युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर मदद की गुहार लगायी थी. इसके बाद दोनों पक्षो को जमालपुर थाने में बुलाया गया था।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची थी. जिस समय वह थाने पहुंची, वहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम चल रहा था. अचानक महिला की थाने में तबियत खराब होने लगी. उसे उल्टी करते देख पुलिसवाले भी सकते में आ गए।

इलाज के लिए फौरन उसे वाराणसी भेजा गया. जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने अपने ब्यूटी पार्लर पर ही जहर खाया था. महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत ब्लैकमेल करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH