बड़ी खबर , आज से आगामी आदेश तक पटरियों पर दौड़ेगी 26 पैसिंजर मेमू लोकल ट्रेने , देखे ट्रेनो की सूची

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , आज से आगामी आदेश तक पटरियों पर दौड़ेगी 26 पैसिंजर मेमू लोकल ट्रेने , देखे ट्रेनो की सूची
नई दिल्ली 08 मार्च 2021 - यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे विभिन्न ट्रेनों का संचालन कर रहा है. अब होली से पहले रेलवे ने बिहार के यात्रियों को 13 जोड़ी यानी 26 पैसेंजर ट्रेनों की सौगात दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बिहार में कई मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं. जिसमें पटना, समस्तीपुर, राजगीर, फतुहा, दानापुर और बक्सर समेत कई जगहों के लिए मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में और अधिक वृद्धि करते हुए भारतीय रेलवे द्वारा बिहार में अनेक स्थानों से मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ किया जा रहा है. इनमें आरा के लिए 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं।

वहीं पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी दी कि 08 मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी ये ट्रेनें चलाई जाएंगी. पटना जंक्शन से जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर और गया के बीच 1-1 जोड़ी ट्रेन चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 8 मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी यानी 26 मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इनके शुरु होने से यात्रियों को सुरक्षित व आराम दायक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

ट्रेनों की सूची - 

03203/03204 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू  
03207/03208 बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू 
03223/03224 फतुहा-राजगीर-फतुहा मेमू 03231/03232 दानापुर-राजगीर-दानापुर मेमू 03263/03264 पटना-गया-पटना मेमू 03265/03266 पटना-जसीडीह-पटना मेमू 03269/03270 पटना-गया-पटना मेमू 03275/03276 पटना-गया-पटना मेमू 03283/03284 पटना-बरौनी-पटना मेमू 03271/03272 पटना-इस्लामपुर-पटना मेमू 05243/05244 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर मेमू 
05245/05246 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू 03277/03278 दानापुर-रघुनाथपुर-पटना मेमू 

इन ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन करना होगा. जिसमें फेस कवर करना यानी मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना शामिल है।
बड़ी खबर , आज से आगामी आदेश तक पटरियों पर दौड़ेगी 26 पैसिंजर मेमू लोकल ट्रेने , देखे ट्रेनो की सूची

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH