राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राफेल बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत
नई दिल्ली 08 मार्च 2021 - एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में फ्रांस के अरबपति और संसद के सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना में हाल ही में मशहूर लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट के राफेल विमानों को शामिल किया गया था। डसॉल्ट कंपनी के मालिक व फ्रांस के संसद सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की मौत एक हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई है। इसकी जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि 69 वर्षाय ओलिवियर फ्रांस के अरबपति उद्योगपति थे तथा वे सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे। डसॉल्ट ग्रुप ही युद्धक लड़ाकू विमानों जैसे राफेल का निर्माण करता है। बता दें कि इस ग्रुप के पास ले फिगारों नाम का एक अखबार भी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर लिखा कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, कानून निर्माता और वायुसेना कमांडर के रूप में देश की सेवा की है। उनका अचानक निधन फ्रांस के लिए बड़ी क्षति है।

गौरतलब है कि ओलिवियर 2002 से लेस रिपब्लिक पार्टी के विधायक थे और इनके दो भाई और बहन थे। साथ ही वह परिवार के उत्तराधिकारी थे। उनके दादा मार्सेल, एक विमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH