भाजपा के हुए मिथुन चक्रवर्ती , पी एम मोदी की सभा मे उठाया बीजेपी का झण्डा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा के हुए मिथुन चक्रवर्ती , पी एम मोदी की सभा मे उठाया बीजेपी का झण्डा
कोलकाता 07 मार्च 2021 - मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली के मंच पर बीजेपी का झंडा उठाया. पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि हिंदी और बांग्ला फिल्मों के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

असल में, बीजेपी को जिस बड़े बंगाली चेहरे की तलाश थी आज वो पूरी हो गई है. वामपंथ के मंच पर दिखने वाले मिथुन का भगवा खेमे में आना सबसे बड़ा यू टर्न है. दरअसल, बंगाल के चुनावी युद्ध में बड़े धमाके की तैयारी हो रही है. पीएम मोदी की कोलकाता में पहली रैली है और ममता बनर्जी की घेराबंदी का पूरा प्लान है. अटकलों का बाजार तो काफी पहले से गर्म था. मिथुन चक्रवर्ती की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के मायने भी लगातार तलाशे जा रहे थे. बीजेपी के नेता लगातार संदेश दे रहे थे कि कोशिश तो जारी है।

मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी में शामिल कराने के अभियान के सूत्रधार रहे कैलाश विजयवर्गीय लगातार एक्शन में थे. बीती शनिवार रात कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात की थी. विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता मिथुन दा के साथ लम्बी चर्चा हुई. उनकी राष्ट्र भक्ति और गरीबों के प्रति प्रेम की कहानियां सुनकर मन गदगद हो गया।

बता दें कि मिथुन दा के लिए सियासत से रिश्ता कोई नया नहीं है. ममता बनर्जी ने उन्हें टीएमसी कोटे से राज्यसभा भेजा, लेकिन मिथुन जल्द ही सियासत की सीमाओं से बाहर निकल आए. उन्होंने संसद की सदस्यता छोड़ दी. मगर अब एक बार फिर से वह सियासत में कूदने की तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा के हुए मिथुन चक्रवर्ती , पी एम मोदी की सभा मे उठाया बीजेपी का झण्डा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH