पति ने पत्नी पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप , पुलिस को सबूत सौप कर लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पत्नी पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप , पुलिस को सबूत सौप कर लगाई मदद की गुहार
पीलीभीत 07 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सेक्स रैकेट से जुड़ा मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी की सबूत के साथ सेक्स रैकेट में शामिल होने की शिकायत की है. पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने मामले की जांच थाना कोतवाली थाना अध्यक्ष को सौंप कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी का बीते कई दिनों से रवैया ठीक न होने के चलते उसने उसकी निगरानी शुरू की. इस दौरान पता चला कि उसकी पत्नी शहर के नामचीन लोगों को लड़कियां सप्लाई कर सेक्स रैकेट चलाती है. दोनों के बीच मारपीट के बाद पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए उसके अश्लील व्हाट्सएप चैट सहित फोटो पुलिस को सौंप दिए. शिकायत मिलने के बाद एसपी जय प्रकाश ने कार्रवाई के निर्देश दिए है।

सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट और दूसरे लोगों के पास भेजी गई लड़कियों के फोटो को पेश किया गया है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने न जाने कितनी मासूम जिंदगियों को बर्बाद कर रही है. यही नहीं न जाने कितनी बेबस और मासूम लकड़ियों को आपने जाल में फंसाकर होटलों और अमीर लोगों तक पहुंचाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी शादी 2006 में हुई थी. दो बच्चे एक बेटा एक बेटी है. वह बाहर रहकर जॉब करता था. कोरोना काल से में घर आया तो पता चला कि पत्नी हर रोज रात को देर से घर आती थी और कई दिनों तक बहानेबाजी करके घर से लापता रहती थी. ये सब देख वो परेशान हो गया, पूछताछ की तो लड़ाई झगड़ा हुआ।

पति का कहना है कि उसने पत्नी के फोन को लेकर चेक किया तो पता चला कि वो सेक्स रैकेट चलाती है और लोगो को लड़कियां सप्लाई करती है. पति का कहना है कि मामले की शिकायत के बाद उसकी पत्नी अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रही है, उसकी जान को खतरा है इसलिए पुलिस मामले में जल्द कार्रवाई करे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH