चार युवकों के साथ घर से भागी युवती , कोई युवक युवती से नही करना चाहता था विवाह , पंचायत ने किया यह फैसला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चार युवकों के साथ घर से भागी युवती , कोई युवक युवती से नही करना चाहता था विवाह , पंचायत ने किया यह फैसला
अंबेडकरनगर 06 मार्च 2021 -  यूपी के अंबेडकरनगर जिले से एक अजब-गजब खबर सामने आई है. जहां एक लड़की की शादी के लिए वर चुनने के लिए पंचायत बैठी. हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान दूल्हे का चुनाव पर्ची डालकर किया गया. बता दें कि यह लड़की एक नहीं बल्कि चार-चार लड़कों के साथ घर से फरार हुई थी. इस लड़की को खुद भी नहीं पता था कि असल में वह किस लड़के को ज्यादा पसंद करती है और किसके साथ शादी करके जीवन बिताना चाहती है।

मामला कोतवाली टांडा के अजीमनगर थाना इलाके का है. दरअसल, पांच दिन पहले चार लड़के एक लड़की को उसके घर से भगाकर ले गये थे. इन चारों ने इस दौरान लड़की को किसी रिश्तेदार के यहां छुपाकर रखा. लेकिन छानबीन में सभी पकड़े गए. पकड़े जाने के बाद लड़की के परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराने जा रहे थे. लेकिन तभी पंचायत ने इस मामले पर शादी का प्रस्ताव सामने रखा. पंचायत में जब लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ शादी करना चाहती है, तो वह तय नहीं कर पा रही थी कि इन चारों में से किसे वह अपना जीवनसाथी चुनना चाहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मोड़ तब अब आया जब चारों में से किसी भी लड़के ने युवती से शादी के लिए हामी नहीं भरी. कोई भी लड़का उससे शादी करने को राजी नहीं था. जिसके बाद फैसले तक पहुंचने के लिए पंचों ने बातचीत की. साथ ही एक अनोखी तरकीब निकाली जिसके मुताबिक लड़की के लिए दूल्हे का चुनाव पर्ची के जरिए होगा. मतलब युवती की शादी उसी लड़के से होगी जिसके नाम की पर्ची निकलेगी।

पंचों के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची बनाई गई. पर्चियों को कटोरी में रखा गया. फिर पंचों ने एक बच्चे से पर्ची उठवायी. पर्ची खोलते ही मामले में फैसला हो गया. अंत में लड़की की शादी उसी युवक से तय की गई जिसका नाम पर्ची में निकला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH