बड़ी खबर , कोरोना वैक्सिनेसन के लिए समय की बाध्यता की गई खत्म , अब किसी भी समय लगवा सकते है वैक्सीन

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , कोरोना वैक्सिनेसन के लिए समय की बाध्यता की गई खत्म , अब किसी भी समय लगवा सकते है वैक्सीन
नई दिल्ली 04 मार्च 2021 - कोरोना टीकाकरण को लेकर अब सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। वैक्‍सीनेशन के केंद्रों पर अब समय की कोई बाध्‍यता नहीं होगी और 24 घंटे टीके लगाए जा सकेंगे। सक्षम निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति देने के बाद अब सरकार ने 24 घंटे टीकाकरण की मंजूरी भी दे दी है। 

सरकार का कहना है कि देश में टीके की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त होने पर टीकाकरण केंद्रों पर किसी भी समय टीका लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था है। राज्य सरकारों को वैक्सीन के लिए कोल्डचेन, वैक्सीन लगाने के बाद किसी प्रतिकूल असर की स्थिति में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रबंधन, वैक्सीन देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता के आधार पर अधिक से अधिक निजी अस्पतालों में वैक्सीन सेंटर खोलने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जरूरत के मुताबिक राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। कोई भी राज्य जिला या ब्लॉक स्तर या फिर वैक्सीन सेंटर पर जरूरत से अधिक वैक्सीन जमा नहीं करे।

राज्य सरकारों को वैक्सीन रखने की व्यवस्था और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए किसी भी निजी अस्पताल को कोरोना के वैक्सीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने के दौरान कोविन प्लेटफार्म पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसे बाद में सुधार दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH