बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर पिता ने बेटी का सर किया धड़ से अलग और सिर को लेकर पहुँच गया थाने

उत्तर प्रदेश , 04-03-2021 6:02:26 AM
Anil Tamboli
बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर पिता ने बेटी का सर किया धड़ से अलग और सिर को लेकर पहुँच गया थाने
हरदोई 04 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने धारदार हथियार फरसा से अपनी 18 साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद बेटी का कटा हुआ सिर लेकर महिला थाने पहुंच गया। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने इसे काट डाला। इस दौरान उसके चेहरे पर कोई शिकन भी नहीं थी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस दौरान पुलिस का अमानवीय चेहरा भी देखने को मिला। एक पुलिसकर्मी मृत युवती के सिर को बालों से पकड़कर टहलता रहा। उसने किसी झोले या कपड़े से कटे सिर को ढंकना मुनासिब नहीं समझा। सिपाही का फोटो वायरल है। 

यह सनसनीखेज वारदात मझिला थाना क्षेत्र की है। पांडेतारा गांव निवासी सर्वेश ने दो दिन पहले अपनी बेटी को गांव निवासी आदेश नाम के युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस वक्त तो वह शांत रहा। लेकिन उसने मन में बेटी को सबक सिखाने की ठान ली थी। आज बेटी घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत गई थी। तभी मौका पाकर सर्वेश ने फरसे से उसका गला काट दिया। 

इसके बाद बाल पकड़कर सिर लेकर थाने पहुंच गया। सर्वेश ने पुलिस वालों से कहा कि साहब मैंने बेटी का गला काट डाला है। उसकी यह बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। थाने की पुलिस फोर्स आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर युवती का धड़ और खून पड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। आरोपी पिता से भी पूछताछ जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH