भारत से चिढ़े चीन की एक और चाल का खुलासा, हैकरों ने कोरोना टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की थी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत से चिढ़े चीन की एक और चाल का खुलासा, हैकरों ने कोरोना टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की थी
नई दिल्ली 02 मार्च 2021 - चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप झेल रहे चीन की नजर अब भारतीय वैक्सीन पर है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने साइबर इंटेलिजेंस फर्म सायफर्मा के हवाले से कहा है कि चीनी हैकर्स ने भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

चीनी सरकार समर्थित हैकरों ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की थी. इन दोनों कंपनियों की वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन ही भारत में लोगों को दिए जा रहे हैं. गोल्डमैन सैक्स से जुड़ी कंपनी सायफर्मा के मुताबिक, चीनी हैकिंग ग्रुप APT10 ने वैक्सीन कंपनियों के आईटी इन्फ्रटास्ट्रक्चर में सेंध लगाई थी. बता दें कि भारत दुनिया में बिक्री होने वाले वाले कुल टीकों का 60 फीसदी से अधिक उत्पादन करता है. इसी बात से चीन चिढ़ा हुआ है।

सायफर्मा ने कहा कि चाइनीज हैकिंग ग्रुप APT10 को स्टोन पांडा नाम से भी जाना जाता है. सायफर्मा ने बताया कि APT10 ने भारत बायोटेक और दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन को बाधित करने की कोशिश की थी.

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई-6 के शीर्ष अधिकारी रह चुके और सायफर्मा के सीईओ रितेश ने कहा, "इसका मुख्य उद्देश्य बौद्धिक संपदा में घुसपैठ और भारतीय दवा कंपनियों पर बढ़त हासिल करना है." उन्होंने कहा कि APT10 सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को प्रभावी तौर पर अपना लक्ष्य बना रहा है. दरअसल, सीरम कंपनी कई देशों के लिए एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का उत्पादन कर रही है और जल्द ही ये बड़े पैमाने पर 'नोवावैक्स' का भी उत्पादन करेगी. हैकरों को सीरम कंपनी के कई कमजोर सर्वर मिले हैं. रितेश ने कहा कि ये काफी चिंताजनक है।

हालांकि चीन ने साइबर हमले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. गौरलतब है कि चीनी हैकर्स ने मुंबई में साइबर अटैक कर बिजली आपूर्ति ठप करने की साजिश रची थी. चीन अपनी इस हरकत से सीमा विवाद को लेकर भारत को कड़ा संदेश देना चाहता था।

सोर्स - abp

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH