बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार ट्राला हुआ दुर्घटना ग्रस्त , 06 मजदूरों की मौके पर मौत दर्जन भर से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार ट्राला हुआ दुर्घटना ग्रस्त , 06 मजदूरों की मौके पर मौत दर्जन भर से अधिक घायल
कानपुर 02 मार्च 2021 - उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. कहा जा रहा है कि क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रोला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए. इस हादसे में 06 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, अन्य 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं अन्य 8 को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजनों के पास छोड़ दिया गया है।

ट्रोला में सवार महिला मजदूर श्यामा देवी ने बताया कि यह सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं जो इटावा की ओर जा रहे थे. इन सभी को इटावा में कोयला छनाई का काम मिला था जिसके लिए यह सभी हमीरपुर से निकले थे. महिला के अनुसार, ट्रॉला चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और गाड़ी गलत ढंग से चला रहा था. इसके चलते ट्रॉला पलट गया।

इस हादसे में मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने अपने वाहन रोककर लोगों को निकालना शुरू किया. साथ ही मामले की सूचना भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी. इस हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पुखराया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है, जहां से उन्हें कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH