श्री राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने का कार्य हुआ पूरा , मंदिर निर्माण के लिए मिली इतनी राशि जिसे जान कर हो जाएंगे हैरान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
श्री राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने का कार्य हुआ पूरा , मंदिर निर्माण के लिए मिली इतनी राशि जिसे जान कर हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली 01 मार्च 2021 - अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने का अभियान (Ram temple donation campaign) शनिवार को पूरा हो गया. कहा जा रहा है कि जनवरी में शुरू हुए इस अभियान में करीब 2 हज़ार करोड़ रुपये का चंदा जमा हुआ. गिनती का काम अब भी जारी है. इसके अलावा मंदिर के खाते में पैसे जमा किए जाने का काम अब भी चल रहा है. ऐसे में ये राशि बढ़ सकती है. ये चंदे देश और विदेश दोनों जगहों से आएं हैं. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई अब भी चंदा देना चाहता है तो वो स्थानीय टीम या ऑफिस से संपर्क कर सकता है।

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुरुआत मकर संक्राति के दिन 15 जनवरी से हुई थी. इस दौरान चंदा जमा करने के लिए टीमों ने करीब 5 लाख गांव का दौरा किया. स्वयंसेवकों द्वारा प्राप्त स्वैच्छिक योगदान श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के SBI/PNB/BOB खातों की स्थानीय शाखाओं में जमा किया गया. बता दें कि इसी ट्रस्ट के पास मंदिर के निर्माण का जिम्मा है.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अयोध्या में ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल उनके पास सिर्फ एक अनुमानित राशि है, जो लगभग 2,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने आगे कहा, 'गिनती और ऑडिट की पूरी प्रक्रिया में एक महीने का समय लग सकता है. बहुत सारे चेक बैंकों में हैं और शुक्रवार से तीन दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी थी. इसलिए बहुत सारे चेक को क्लियर करना बाकी है. हमें स्वयंसेवकों के पास बाकी बचे कूपन भी वापस लेने होंगे और वो भी गिनना होगा।

राम मंदिर की नींव की भराई का काम अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा. अभी मंदिर की नींव के लिए खुदाई का काम तेजी से चल रहा है. इसके तहत राम जन्मभूमि परिसर के भीतर मौजूद मंदिरों को तोड़े जाने के बाद भारी-भरकम जेसीबी मशीनें जमीन को समतल करती जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH