प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका , बिना किसी ताम झाम के वैक्सीन लगवाने एम्स पहुँचे थे मोदी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका , बिना किसी ताम झाम के वैक्सीन लगवाने एम्स पहुँचे थे मोदी
नई दिल्ली 01 मार्च 2021 - 01 मार्च से देश में आम लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 6.25 बजे बिना किसी सुरक्षा और तामझाम के दिल्ली के ऐम्स अस्पताल पहुंचे और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगवाया। 

टीका लगवाने के दौरान पीएम मोदी मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने असमिया गमछा पहन रखा था। पीएम मोदी को पुदुचेरी की नर्स पी. निवेदा ने टीका लगाया। इसके बाद पीएम मोदी करीब आधा घंटा वहां रहे और सात बजे रवाना हो गए। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद स्टाफ से बात की। पीएम मोदी ने खुद अपनी यह तस्वीर ट्वीट की और वैज्ञानिकों की तारीफ की। साथ ही देशवासियों को संदेश किया कि वे भी बिना किसी भय के कोरोना वैक्सीन लगवाएं।

बता दें, देश में आज से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ ही 45 साल के अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को टीका लगाया जाएगा। यह टीका सरकारी अस्पतालों में फ्री है, जबकि प्रायवेट अस्पतालों में इसी कीमत 250 रुपए रखी गई है।

पीएम मोदी ने लिखा यह ट्वीट

पीएम मोदी ने कोरोना का टीका लगवाने के बाद ट्वीट पर लिखा, मैंने ऐम्स में #COVID19 वैक्सीन का अपना पहला डोज ले लिया है। याद करें कि किस तरह हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना का टीका बना लिया। मैं अपील करता हूं कि जिन्हें टीका लगना है, वे बिना किसी डर के टीका लगवाएं। हम सभी को मिलकर कोरोना को भगाना है।

अब 28वें दिन पीएम मोदी को इसका दूसरा डोज लगेगा। पीएम ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगावाया है, क्योंकि इसको लेकर भारत में कुछ सवाल उठ रहे थे। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस दवा पर सवाल उठा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH