छत्तीसगढ़ , जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्यवाही , 19 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

कोरिया , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्यवाही , 19 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त
कोरिया 28 फरवरी 2021 - कोरिया जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में 19 मेडिकल फर्मों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 6 मेडिकल फर्मों को 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने यह कार्रवाई जिला औषधि विक्रेता संघ की शिकायत के बाद की है, जांच में मेडिकल फर्मों में कई अनियमितताएं पायी गई थीं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक ‘जिला औषधि विक्रेता संघ से प्राप्त शिकायत पत्र ​में जानकारी दी गई थी कि शासन को गुमराह कर अवैधानिक तरीके से साजिश करते हुए कई फर्मों द्वारा औषधि अनुज्ञप्ति 20बी और 21 बी प्राप्त किया गया है। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई, और अनिमितताओं के आधार पर 06 औषधि प्रतिष्ठानों के संचालन को दिनांक 26 फरवरी से आगामी आदेश तक 15 दिवस के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
निलंबित की गई फर्मों में विकास एजेंसी , सोना मेडिकोज , आकाश एजेन्सीज , आकाश मेडिकोज , आनंद एजेन्सीज , प्रकाश एजेन्सीज शामिल हैं ये सभी एजेंसीज मनेंद्रगढ़ के हैं।

इसी आदेश के परिपालन में नियमानुसार भ्रामक जानकारी/दस्तावेजों के आधार पर असंवैधानिक तरीक़े से संचालित 19 औषधि प्रतिष्ठानों के औषधि अनुज्ञप्ति 20बी औऱ 21बी को भी आज तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिन फर्मों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं उनकी सूची इस प्रकार है

01 - आस्था सेल्स, मनेन्द्रगढ़
02 - अमित सेल्स, मनेन्द्रगढ़
03 - चिराग इंटरप्राइजेज, मनेन्द्रगढ़
04 - गणेश ट्रेडिंग कंपनी, मनेन्द्रगढ़
05 - ऋषि मेडिकल स्टोर, मनेन्द्रगढ़
06 - जयंत मेडिकल, मनेन्द्रगढ़
07 - कनिष्क मेडिकेयर, मनेन्द्रगढ़
08 - मनोज इंटरप्राइजेज, मनेन्द्रगढ़
09 - मेघा मेडिकोज, मनेन्द्रगढ़
10 - मोना मेडिकोज, मनेन्द्रगढ़
11 - ओसावल मेडिकल एजेन्सीज, मनेन्द्रगढ़
12 - पंकज एंटरप्राइजेज, मनेन्द्रगढ़
13 - पवन मेडिकल एजेंसी, मनेन्द्रगढ़
14 - संजय मेडिकेयर, मनेन्द्रगढ़
15 - शांति मेडिकोज, मनेन्द्रगढ़
16 - श्रीनाथ ट्रेडर्स, मनेन्द्रगढ़
17 - स्वरा एजेन्सीज, मनेन्द्रगढ़
18 - सुमन मेडिकोज, मनेन्द्रगढ़
19 - नीलम एजेंसीज

इस कार्रवाई से कोरिया जिले मेडिकल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया है। सोचने वाली बात यह है कि राज्य के एक छोटे से जिले में इतनी संख्या में मेडिकल स्टोर्स में गड़बड़ी पाई गई है, तो दूसरे जिलों का क्या होगा। आशंका जताई जा रही है कि कोई संगठित गिरोह इस तरह फर्जी दस्तावेज मुहैया कराके संबंधितों को मेडिकल लाइसेंस उपलब्ध करा रहा है। कायदे से इसकी भी जांच होनी चाहिए कि आखिर फर्जी दस्तावेज इन्हें कहां से मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ , जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्यवाही , 19 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH