छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से 50 साल के बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगना हो जागेगा शुरु , ऐसे करे पंजीयन

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से 50 साल के बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगना हो जागेगा शुरु , ऐसे करे पंजीयन
रायपुर 28 फरवरी 2021 - देश भर में एक मार्च से 60 साल के बुजुर्गों को टीका लगना शुरु हो जाएगा। टीकाकरण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है​ कि छत्तीसगढ़ में 10 केंद्रों में बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। सभी संभागों में 2-2 केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश में एक निजी और शासकीय केंद्र में टीकाकरण होगा। वहीं, एक सप्ता​ह के बाद टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाई जाएगी।

बता दें कि देश में 01 मार्च से 60 साल के बुजुर्गों को टीका लगना शुरु हो जाएगा। केंद्र सरकार ने 45 साल के गंभीर बीमार लोगों को भी इसमें शामिल किया है। सभी प्रक्रिया के लिए केंद्र ने कोविन एप को अपडेट कर इसे कोविन-2 नाम दिया है। इसका लिंक आरोग्य सेतु एप में भी उपलब्ध होगा। इसमें मिले कोड से टीके के बाद प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा। वहीं अब सुविधानुसार पंजीयन के बाद नागरिक किसी भी राज्य में टीका लगवा सकेंगे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने 30 लाख बुजुर्गों और लगभग 5 लाख गंभीर बीमारी वाले मरीजों को चिंहान्कित किया है।

पंजीयन और टीकाकरण की जिम्मेदारी मितानिन और ANM को दी गई है। छत्तीसगढ़ में 3 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी टीकाकरण की अनुमति दी गई है। यह बताया गया कि सभी टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) के पास निम्नलिखित अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी एसएचसी पीएचसी सीएचसी जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र सब-डिविजन अस्पताल, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल होंगे। केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (सीजीएचएस) आयुष्मान , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएम जेएवाई) तथा इसी तरह की राज्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत पेनल में शामिल सभी निजी अस्पताल शामिल किए जाएंगे।

टीकाकरण के लिए कौन सी आईडी मान्‍य होगी? सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों की लिस्‍ट जारी की है। उनका मतदाता सूची से भी मिलान किया जाएगा। 

यह दस्‍तावेज मान्‍य होंगे - 

आधार कार्ड , वोटर आईडी , पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस , PAN कार्ड , हेल्‍थ इंश्‍योरेंस , स्‍मार्ट कार्ड , पेंशन डॉक्‍युमेंट बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक ,  मनरेगा जॉब कार्ड , MP/MLA/MLC का आईडी कार्ड , सरकारी कर्मचारियों का सर्विस आईडी कार्ड , नैशनल पॉपुलेशन रजिस्‍टर के तहत जारी स्‍मार्ट कार्ड

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH