हत्या के आरोप में मुर्गा गिरफ्तार , मुर्गे को न्यायालय में किया जाएगा पेश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हत्या के आरोप में मुर्गा गिरफ्तार , मुर्गे को न्यायालय में किया जाएगा पेश
जगतियाल 28 फरवरी 2021 - तेलंगाना में एक विचित्र घटना घटी है जहां पुलिस एक मौत के मामले में एक मुर्गे को ही अपनी कस्टडी में ले आई है. मामला तेलंगाना के जगतियाल जिले का है. जहां सोमवार के दिन येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था. इसी दौरान एक मुर्गे ने 45 वर्षीय टी. सतीश पर हमला कर दिया. जिससे उनकी मौत हो गई.

मुर्गे के पैर से एक चाकू बंधा हुआ था जिसने अकस्मात ही थानुगुला सतीश (Thanugulla Satish) के उसंधी (पेट और जांघ के बीच मेहराब जैसा हिस्सा) पर घाव कर लिया. ये घटना 22 फरवरी के दिन लोथुनुर गांव (Lothunur village) में तब घटित हुई जब मुर्गे को अवैध मुर्गा लड़ाई के लिए लाया गया था. पैरों में चाकू बंधे होने के कारण मुर्गा छटपटाने लगा. इसी दौरान मुर्गे के पैरों में बंधी कोडी काठी (चाकू) से 45 वर्षीय सतीश के जांघ का ऊपरी हिस्सा कट गया. इसके बाद सतीश को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया.

मुर्गा लड़ाई पर तेलंगाना में बैन लगा हुआ है. लेकिन येल्लम्मा मंदिर में इसे अवैध रूप से चुपचाप आयोजित किया जा रहा था. इस मामले की जांच के बाद पुलिस उस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस थाने ले आई है. जहां उसे पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है. पुलिस ने मुर्गे के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की है.

ऐसी सूचना थी कि पुलिस ने मुर्गे को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है. गोल्लापल्ली के SHO बी. जीवन ने स्पष्ट किया है कि न तो मुर्गे को अरेस्ट किया गया है न ही डिटेन किया गया है. हालांकि पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी. जज के निर्देश के बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा।
हत्या के आरोप में मुर्गा गिरफ्तार , मुर्गे को न्यायालय में किया जाएगा पेश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH