IG ऑफिस में खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में आया नया मोड़ , मामले में IG ने कही यह बात

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
IG ऑफिस में खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में आया नया मोड़ , मामले में IG ने कही यह बात
बिलासपुर  26 फरवरी 2021 - आईजी ऑफिस में खुदकुशी करने वाला युवक पुलिस पर फर्जी मामला दर्ज कराने का दबाव बना रहा था। बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी ने खुदकुशी के प्रयास के मामले में कहा है कि, युवक जांजगीर पुलिस पर फर्जी एट्रोसिटी एक्ट और कार्रवाई रोकने का मामला दर्ज कराना चाहता था। मामला दर्ज नहीं होने पर आईजी ऑफिस में जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की थी। 

खुदकुशी की कोशिश करने वाला युवक आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ लूटपाट का मामला भी दर्ज है। जबकि पुलिस पहले यह सुनिश्चित करती हैं कि किसी भी निर्दोष पर अनावश्यक एफआईआर दर्ज न होने पाएं, उक्त युवक पर भले ही लूट का मामला दर्ज हैं पर फिर भी युवक कि शिकायत कि भी जांच की गई थी,पर शिकायत झूठी निकली थी।

बता दें कि जांजगीर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय युवक ने गांव के सरपंच द्वारिका प्रसाद चन्द्रा पर अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मालखरौदा थाने में शिकायत कि थी। युवक ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच ने 12 दिसम्बर 2020 को उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी इसका विरोध करने पर सरपंच ने मारपीट करते हुए युवक पर टंगिया से हमला कर दिया था।

युवक ने इसकी शिकायत मालखरौदा और अजाक थाने में की थी, पर थाने में सरपंच के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई बल्कि पुलिस ने सरपंच के साथ ही साठ गांठ कर उल्टे उसी के खिलाफ लूट पाट का मामला दर्ज कर लिया। उसने जांजगीर कलेक्टर और एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह वो बुधवार दोपहर को 12 बजे आईजी आफिस पहुँचा,इस दौरान आईजी आफिस में मौजूद नहीं थे। युवक ने अपना आवेदन कार्यालय में दिया और पावती लेते वक्त जेब से जहरीला पदार्थ निकाल कर पी लिया था। इसके बाद युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती करवाया गया हैं जहाँ उसका उपचार जारी हैं।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार युवक आदतन अपराधी हैं, और जिस पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ का अपराध दर्ज करवाना चाहता था उसी पत्नी ने खुद उसके खिलाफ बच्चा नही होने पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था जिस पर पुलिस ने 498 ए , 323 का मामला दर्ज किया था इसके अलावा 28 मई 2011को उसके खिलाफ जमीन में बोर खुदवाने के विवाद में घर घुस कर मारपीट लूट , गाली गलौच और तलवार से मारपीट व धमकी दे कर 20 हजार लूट करने के तहत एफआईआर दर्ज हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
IG ऑफिस में खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में आया नया मोड़ , मामले में IG ने कही यह बात

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH