मुकेश अम्बानी के घर के पास लावारिस हालात में खड़ी कार से विस्फोटक बरामद , महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने की पुष्टि

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुकेश अम्बानी के घर के पास लावारिस हालात में खड़ी कार से विस्फोटक बरामद , महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने की पुष्टि
मुम्बई 26 फरवरी 2021 - मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के पास जिलेटिन से भरी एक कार लावारिस हालात में मिली है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूरे मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के पीआरओ ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी जानकारी में कहा है कि यहां गामदेवी पुलिस थाने की सीमा के तहत आज कार्मिकेल आरडी पर एक संदिग्ध वाहन मिला है। 
बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड टीम और अन्य पुलिस दल मौके पर पहुंचे, वाहन की जांच की और कुछ विस्फोटक सामग्री जिलेटिन को अंदर पाया। यह एक इकट्ठे विस्फोटक उपकरण नहीं है। देश के प्रमुख उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर अंटीलिया के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक स्कार्पिंयो कार पाई गई है। कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। इस घटना के बाद अंटीलिया के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस कार खड़ी करने वाले की तलाश में जुट गई है।

गुरुवार शाम को दक्षिण मुंबई के पैडर रोड इलाके में स्थित अंटीलिया इमारत से करीब 200 मीटर दूर संदिग्ध हालात में एक कार खड़ी दिखाई दी। काफी देर से कार खड़ी देख मुकेश अंबानी की इमारत के सुरक्षाकर्मिंयों ने पुलिस को सूचित किया। 

जल्दी ही स्थानीय पुलिस के अलावा स्निफर डाग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता एवं आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वायड ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की तो उसे गाड़ी में जिलेटिन की 20 छड़ें प्राप्त हुईं। बता दें कि जिलेटिन विस्फोट के काम में लाया जाता है। 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अंबानी के घर के नजदीक एक स्कार्पिंयो कार में जिलेटिन की 20 छड़ें पाई गई हैं। मुकेश अंबानी को सरकार की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है इसके अलावा उन्होंने अपनी और अपने घर की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षाकर्मिंयों की भी एक बड़ी टीम तैयार कर रखी है।
मुकेश अम्बानी के घर के पास लावारिस हालात में खड़ी कार से विस्फोटक बरामद , महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने की पुष्टि
मुकेश अम्बानी के घर के पास लावारिस हालात में खड़ी कार से विस्फोटक बरामद , महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने की पुष्टि

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH