उपासना एक्सप्रेस पर फायरिंग , पेशी में ले जा रहे कैदी था निशाना लेकिन गार्ड को लगी गोली

झारखंड , 26-02-2021 6:01:41 AM
Anil Tamboli
उपासना एक्सप्रेस पर फायरिंग , पेशी में ले जा रहे कैदी था निशाना लेकिन गार्ड को लगी गोली
किउल 26 फरवरी 2021 - मोकामा से खुली देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस पर गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी का निशाना पटना के बेऊर जेल से जा रहा एक कैदी था। लेकिन गोली उसे न लगकर बगल में बैठे रेलवे के ही एक गार्ड को लग गई। एक गोली गार्ड के बगलों में छूते हुए निकली जिससे वो जख्मी हो गए। बाद में किउल स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो गार्ड का प्राथमिक उपचार कराया गया। उन्हें इसी ट्रेन से आगे झाझा भेज दिया गया। गार्ड का घर झाझा ही है।

गोलीबारी उपासन एक्सप्रेस के विकलांग बोगी पर की गई थी। इस बोगी में 3 जवानों के साथ बेऊर जेल में बंद कुणाल शर्मा नाम का एक कैदी था। कुणाल को कुछ दिनों पहले पटना एयरपोर्ट से ठगी के एक मामले में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से वो बेऊर जेल में बंद था। एक अन्य मामले में पेशी के लिए उसे ट्रेन से सियालदह ले जाया जा रहा था। इसी बीच ट्रेन शाम 7 बजकर 27 मिनट पर मोकामा स्टेशन पहुंची। 

2 मिनट ठहरने के बाद जैसे ही ट्रेन खुली विकलांग बोगी के बाहर 2 लोग फायरिंग करने लगे। उनमें से एक वकील जैसे काले कोट में था और दूसरा सफ़ेद कपड़ों में था। फायरिंग बोगी के अंदर की तरफ हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर कुणाल नीचे झुक गया। तभी एक गोली उसके बगल में बैठे रेलवे के गार्ड नवल किशोर सिंह के बगल से छूकर निकल गई। अन्य किसी को गोलीबारी से नुकसान नहीं हुआ।

कुणाल के अनुसार हाल ही में जेल के अंदर एक कैदी के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उसने कुणाल को जान से मार देने की धमकी दी थी। कुणाल को आशंका है कि यह गोलीबारी शायद उसी घटना का परिणाम था और अज्ञात हमलावरों की गोली का निशाना वही था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH