कांग्रेस विधायक और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों से 450 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति उजागर होने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों से 450 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति उजागर होने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
भोपाल 24 फरवरी 2021 - बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों से 450 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति उजागर होने के मामले में मंगलवार को दो गिरफ्तारियां की गई। गिरफ्तारी सोलापुर (महाराष्ट्र) स्थित कंपनी के प्लांट से साढ़े सात करोड़ रुपये बैग में भरकर भागने के मामले में हुई। इसमें प्लांट के जनरल मैनेजर और बैग लेकर भागने वाले कर्मचारी को आरोपित बनाया गया है। डागा और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित सोया प्रोडक्ट्स मेन्यूफेक्चरिंग ग्रुप के बैतूल और सतना, महाराष्ट्र के सोलापुर और मुंबई और बंगाल के कोलकाता में एक साथ कार्रवाई की गई।

सोलापुर प्लांट में कार्रवाई के दौरान कर्मचारी रामचंद्र शिंदे ने साढ़े सात करोड़ रुपए से ज्यादा नोटों से भरा बैग लेकर भागने की कोशिश की। बाद में प्लांट से करीब आठ करोड़ रुपये बरामद किए गए। इस मामले में प्लांट के जनरल मैनेजर मनीष बोथरा की साजिश सामने आई। उसने बैग बाहर ले जाने की साजिश रचना स्वीकार भी कर लिया। बैग प्लांट से बाहर ले जाने के लिए कमरे की जाली को गैस कटर से काटा गया था। विभाग की शिकायत पर सोलापुर थाना पुलिस ने बोथरा और शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। नोटों से भरा बैग लेकर भागने की घटना तब हुई, जब आयकर विभाग परिसर को सील कर चुका था। पुलिस ने जिन धाराओं के तहत दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उसमें 14 साल तक की सजा का प्रविधान है।

आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान नौ बैंक लाकर भी सील किए गए थे। इनमें से कुछ की जांच पूरी हो गई है। उनमें अभी तक ऐसी सामग्री नहीं मिली है, जिसे जांच के दायरे में लाया जाए।

इस मामले में डागा परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवार के पास 44 लाख रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। इस बरामदगी से प्रर्वतन निदेशालय भी जांच करेगा। इसकी आधिकारिक जानकारी निदेशालय को दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH