बड़ा सड़क हादसा , डीजल टैंकर ने इनोवा कार को मारी टक्कर , 07 लोगों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , डीजल टैंकर ने इनोवा कार को मारी टक्कर , 07 लोगों की मौके पर मौत
मथुरा 24 फरवरी 2021 - बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हुआ. थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर डीजल के टैंकर ने इनोवा कार को टक्कर मार दी. हादसे में इनोवा कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना नौहझील अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन - 68 के समीप ये हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि आगरा की तरफ से डीजल टैंकर तेल लेकर जा रहा था. अचानक टैंकर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंचा. इस दौरान नोएडा की तरफ से आ रही इनोवा कार में ये टैंकर जोर से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. एक ओर का एक्सप्रेसवे बंद हो गया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त 45 वर्षीय मनोज , बबिता उम्र 40 वर्ष , अभय उम्र 18 वर्ष ,  हेमंत उम्र 16वर्ष , अनु उम्र 11वर्ष , हिमाद्री के साथ इनोवा चालक राकेश उम्र 39 वर्ष के रूप में की है. सभी लोग हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए कहा कि दो महिलाओं सहित इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. घटना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू चालू कर दिया गया. टैंकर में तेल भरा हुआ था, जिसके चलते रिफाइनरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
बड़ा सड़क हादसा , डीजल टैंकर ने इनोवा कार को मारी टक्कर , 07 लोगों की मौके पर मौत

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH