शराब के नशे में धुत्त प्रधान आरक्षक कर रहा था थाने में फरियादियों से बदसलूकी , VIDEO वायरल होने पर SP ने की यह कार्यवाही

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब के नशे में धुत्त प्रधान आरक्षक कर रहा था थाने में फरियादियों से बदसलूकी , VIDEO वायरल होने पर SP ने की यह कार्यवाही
बिलासपुर 22 फरवरी 2021 - तखतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शराब के नशे में थाना पहुंच गया। इस दौरान वह फरियादियों से बदसलूकी करने लगा। हवलदार की करतूतों का वीडियो वायरल होते ही मामला एसपी के संज्ञान में आया। लिहाजा उन्होंने हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

तखतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामकुमार साहू शनिवार को ड्यूटी करने थाने पहुंचा। इस दौरान वह शराब के नशे में झूम रहा था। नशा इतना अधिक हो गया था कि उसे अपने वर्दी की भी फिक्र नहीं थी। इस बदहवाश हालत में वह थाने में फरियादियों से दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दे रहा था। उसकी हरकतों को देखने के लिए फरियादी भी मजा ले रहे थे।

इस दौरान कइयों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इस बीच थाने के स्टाफ ने उसे उठाकर अंदर ले गए और कमरे में बंद किया। फिर कुछ ही देर में वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि रामकुमार साहू हमेशा शराब पीकर ड्यूटी करता है।

लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई। इसके चलते उसका हौसला बढ़ गया। इधर, एसपी प्रशांत अग्रवाल को जैसे ही वीडियो मिली उन्होंने हवलदार को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अग्रवाल ने बताया कि ड्यूटी में पुलिसकर्मियों की इस तरह की करतूत शर्मनाक है।

हवलदार का निलंबन के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए है। उन्होंने पुलिकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वर्दी का मान रखना उनका कर्तव्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिलने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH