महिला की हत्या कर एक करोड़ से अधिक की लूट आरोपी कोई और नही सगा बेटा निकला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला की हत्या कर एक करोड़ से अधिक की लूट आरोपी कोई और नही सगा बेटा निकला
अलीगढ़ 21 फरवरी 2021 -  उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ थाना क्वार्सी इलाके के सरोज नगर में बीती 19 फ़रवरी को दिनदहाड़े घर में घुसकर सर्राफ़ कुलदीप की पत्नी कंचन वर्मा से लूटपाट करने के उपरांत उनकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने आज ख़ुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक महिला का सगा बेटा योगेश उर्फ़ राजा ही है। 

बता दें कि योगेश द्वारा की गई अपनी प्रेमिका से कथित शादी की वजह से परिवार के लोग उसे पैसे नहीं देते थे, घर से अलग कर दिया था। जिसको लेकर नाराज़ योगेश ने घर में घुसकर अपनी माँ की हत्या की और इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से लूट के करीब 1 करोड़ रुपये के हीरे व सोने चांदी के जेवरात के दो बैग बरामद किए हैं। एक लाख रुपये की नगद धनराशि, घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साईकिल व घटना में प्रयुक्त तिजोरी काटने वाला ग्राइंडर भी बरामद किया है।

मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि मृतक के बेटे ने ही अपनी माँ की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर की है। मृतक के बेटे योगेश ने बताया कि घर में जाकर माँ को आवाज़ दी थी जिसके बाद माँ ने आवाज़ सुनकर दरवाज़ा खोल दिया था। घर में अपनी कथित पत्नी सोनम उर्फ चित्रा के साथ योगेश अपने दोस्त तनुज व उसकी प्रेमिका रिन्नी उर्फ शैलजा के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। 

योगेश ने साड़ी से गला घोंटकर अपनी ही माँ की हत्या की थी। जिसके बाद उनके शव को बाथरूम में बंद कर दिया था। पुलिस के मुताविक योगेश ने बताया कि उनको माँ व पिता ख़र्चे के पैसे नहीं देते थे। कई बार उनसे कहा लेकिन वह नहीं सुनते थे। मेरे पास ख़र्च के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने इस लूट व हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य आरोपी मृतक का बेटा सहित 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक करोड़ रुपये के ज़ेवरात भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH