करोड़ो की सट्टा पट्टी के साथ तीन सटोरिये गिरफ्तार , पाकिस्तान में चल रहे पीसीएल क्रिकेट मैच पर लगवा रहे थे दाँव

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
करोड़ो की सट्टा पट्टी के साथ तीन सटोरिये गिरफ्तार , पाकिस्तान में चल रहे पीसीएल क्रिकेट मैच पर लगवा रहे थे दाँव
बिलासपुर 21 फरवरी 2021 - बिलासपुर पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान में चल रहे पीसीएल किकेट में करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया गया था. पुलिस ने दबिश देकर 19 हजार 580 नगद और करोड़ों रुपए की सट्टा पट्टी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि आईपीएल के तर्ज पर पाकिस्तान में चल रहे पीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लाहौर बनाम पेशावर के बीच 20-20 मैच चल रहा है. जिसके लिए सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केरियर पांइट स्कूल के पीछे सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना के बाद दबिश देकर घेराबंदी कर तीन आरोपी दिनेश टेकवानी (55 वर्ष), अमित वाधवानी (36 वर्ष) और यारा खान (24 वर्ष)  को रंगे हाथो पकड़ा गया है ये तीनों आरोपी पीसीएल टूर्नामेंट किकेट में हारजीत का दाव लगवाकर किकेट सट्टा खिला रहे थे।

पुलिस ने इनके पास से 19 हजार 580 नगद, एक एलईडी टीवी, एक लैपटॉप, सेटअप बाक्स, 9 नग मोबाइल और करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी बरामद किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH