जांजगीर जिला पंचायत उपाध्यक्ष के मकान में अज्ञात आरोपी ने लगाई आग मकान दुकान और पिकअप जल कर राख

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर जिला पंचायत उपाध्यक्ष के मकान में अज्ञात आरोपी ने लगाई आग मकान दुकान और पिकअप जल कर राख
बिलासपुर 15 फरवरी 2021 - जांजगीर जिला पंचायत उपाध्यक्ष के टिकरापारा स्थित मकान में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग से मकान और वहां पर चल रही दुकान जलकर राख हो गई। वहीं, दुकान के सामने खड़ी पिकअप को भी आग के हवाले कर दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के रसौटा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह जांजगीर जिला पंचायत के जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने मकान को घासीराम को किराए पर दिया है। यहां पर घासीराम बारदाने की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात घासीराम दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात दो बजे आसपास के लोगों ने मकान से धुंआ निकलते देखा। इस पर लोगों ने इसकी जानकारी घासीराम को दी।

साथ ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू किया। तब तक बारदानों से भरी दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, अज्ञात लोगों ने दुकान के सामने खड़ी पिकअप को भी आग के हवाले कर दिया। इससे पिकअप भी जल गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के ममेरे भाई धनात्री सिंह ने घटना की जानकारी घर में दी। इस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

आगजनी की घटना के बाद राघवेंद्र सिंह रविवार की सुबह शहर पहुंचे। उन्होंने अपने मकान और दुकान को जाकर देखा। इसके बाद दुकान संचालक से क्षति के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों द्वारा दुकान में आग लगाने की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस घटना से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH