छत्तीसगढ़ - हत्या के आरोप में जेल में बंद बंदी ने जेल के भीतर से पोर्न साईट पर किया अश्लील वीडियो अपलोड ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हत्या के आरोप में जेल में बंद बंदी ने जेल के भीतर से पोर्न साईट पर किया अश्लील वीडियो अपलोड ,,
बिलासपुर 12 फरवरी 2021 - हत्या के आरोपी ने जेल से वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) से इसकी जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय भेजी गई। वहां से मिले निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच के बाद जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से क्षेत्र से एक अश्लील वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इसमें दौरान पता चला कि वीडियो 12 जुलाई 2020 को जेल से अपलोड किया गया है। इस पर जेल के अधिकारियों से जानकारी ली गई। इस दौरान पता चला कि हत्या के मामले में जेल में बंद त्रिलोचन देवांगन जेजे सेक्शन में काम करता है। इस दौरान उसने कंप्यूटर पर अपने नाम से आइडी बनाकर जेल के कंप्यूटर से वीडियो अपलोड किया था। जांच के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

कोरोना काल में मिला था पैरोल

जेलर आरआर राय ने बताया कि हत्या के मामले में बंद त्रिलोचन कोरोना महामारी के दौरान पैरोल जेल से बाहर गया था। बीते दिनों पैरोल समाप्त होने पर वह वापस जेल में आ गया है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन पुलिस से मामले की जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ जेल के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो कहां से मिला इसकी भी होगी जांच

आरोपी लंबे समय से हत्या के मामले में जेल बंद है। उसे कंप्यूटर संबंधित काम आता था। इसके लिए उसे जेजे सेक्शन में कंप्यूटर संबंधित काम सौंपा गया था। इसी दौरान उसने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। अब पुलिस जेल में बंद आरोपी को अश्लील वीडियो कहां से मिला इसकी भी जांच करेगी।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH