ऑनलाइन क्लास में मिली फटकार से नाराज एक छात्रा ने शिक्षिका को बदनाम करने के लिए रची ऐसी साजिश की ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन क्लास में मिली फटकार से नाराज एक छात्रा ने शिक्षिका को बदनाम करने के लिए रची ऐसी साजिश की ,,
लखनऊ 12 फरवरी 2021 - लखनऊ में ऑनलाइन क्लास में डांटे जाने से नाराज एक छात्रा ने टीचर सहित उनके घर के सभी परिवार वालों की इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेक आईडी बना दी. इतना ही नहीं वह छात्रा इन फेक आईडी के जरिए लोगों को अश्लील मैसेज भेजती थी या फिर लोगों से अश्लील चैट कर उन्हें बदनाम करती थी. छात्रा ने इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील फोटो अपलोड कर टीचर के फोन नंबर भी शेयर कर दिए थे. जिसके बाद टीचर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यूपी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से छात्रा को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक बाराबंकी की रहने वाली आरोपी लड़की बीकॉम की छात्रा थी. एक दिन उसकी स्कूल टीचर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान आरोपी छात्रा को डांट दिया. छात्रा इस बात से बेहद खफा हो गई और शिक्षिका के नाम से सोशल साइट्स पर फर्जी आईडी बना दी. छात्रा ने शिक्षिका को बदनाम करने के लिए उस पर अश्लील कमेंट किए. इतना ही नहीं छात्रा ने शिक्षिका के परिवार के अन्य लोगों के नाम से भी फेक आईडी बना दी. वो इन सोशल प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को अश्लील मैसेज भेजती थी. इंस्टाग्राम पर लोगों से अश्लील चैट करती थी. इतना ही नहीं फेसबुक पेज पर नंबर डालकर अश्लील बातें करती थी।

एसपी साइबर सेल विवेक राय के मुताबिक छात्रा, टीचर के घर वालों का फर्जी फेक अकाउंट बनाकर और उनपर अश्लील भरे एसएमएस करती थी. जिससे कि टीचर को बदनाम किया जा सके. इतना ही नहीं उनके घरवालों को भी छात्रा बदनाम करने लगी थी. जिसके बाद टीचर ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को बाराबंकी से हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में कड़ी हिदायत और जुर्माना लेने के बाद उसे वापस छोड़ दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH