एक तरफा प्यार में पागल युवक गया था युवती को जिंदा जलाने लेकिन हुआ कुछ ऐसा की ,,

महाराष्ट्र , 09-02-2021 12:35:43 PM
Anil Tamboli
एक तरफा प्यार में पागल युवक गया था युवती को जिंदा जलाने लेकिन हुआ कुछ ऐसा की ,,
मुम्बई 09 फरवरी 2021 - मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां शादी से इनकार करने पर एकतरफा प्यार में पड़े सिरफिरे ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश की। लेकिन उसकी यह चाल उसके खुद के लिए तब जानलेवा साबित हो गई जब जलती हुई लड़की ने दौड़कर आरोपी को जकड़ लिया। इसमें आरोपी भी गंभीर जल गया और इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। लड़की गंभीर हालत में मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती है। वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक लड़की भी 80 फीसदी से ज्यादा जल गई है। 

पुलिस के अनुसार आग लगाने के बाद आरोपी लड़का लड़की को काफी करीब से जलता हुआ देख रहा था। इसी बीच, लड़की ने पहले उसे दौड़ाया और जोर से पकड़ लिया। देखते ही देखते लड़के के पूरे शरीर में आग पकड़ ली और वह बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

आरोपी की पहचान विजय कांबले के रूप में हुई है। वह अपनी भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहा था। कांबले को शराब की लत भी थी, जिससे लड़की के परिवार ने रिश्ते के लिए मना कर दिया था। 

वहीं जानकारी के अनुसार लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने एक बार आत्महत्या की भी कोशिश की थी। पुलिस को लड़की के बचने की उम्मीद लड़की का इलाज अस्पताल में अभी भी चल रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी। ठीक होने के बाद उसका बयान अहम होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH