मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रेकैट का पर्दाफाश , 14युवक और 14 युवतियां गिरफ्तार ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रेकैट का पर्दाफाश , 14युवक और 14 युवतियां गिरफ्तार ,,
नोएडा 04 फरवरी 2021 -  दिल्‍ली-एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा में हाईप्रोफाइल सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।  सेक्‍स रैकैट वेव मॉल में चल रहा था. मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर स्पा सेंटर से दर्जनों लड़कों और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस को स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। 

पुलिस को पिछले काफी समय से सेक्टर-18 में वेब मॉल में संचालित आनंदा स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 7 बजे स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी से स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से 14 युवक और 14 युवतियों को पकड़ा है। इनमें से स्पा संचालक सुशील, उसका दोस्त और चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने सेंटर से नशीले पदार्थ सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसके लिए दिल्ली और हरियाणा सहित अन्य जगहों से युवतियों को बुलाया जाता था। पुलिस सेंटर से पकड़े गए अन्य युवक-युवतियों के नाम व पते की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर में आने वाले युवतियां प्रति ग्राहक 5000 से 6000 हजार रुपये वसूल करती थीं। पुलिस ने युवतियों के पास मोबाइल, लैपटॉप व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि मोबाइल और लैपटॉप में ग्राहकों का डाटा शामिल है। सामने आ रहा है कि स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

वेब मॉल में संचालित स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान 28 युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। इनमें से स्पा संचालक सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है 

-  रणविजय सिंह, एडीसीपी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH