बहन के अवैध संबंधों से परेशान हो कर भाई ने पुराने आशिक के साथ मिल कर रचा ऐसा षडयंत्र की ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहन के अवैध संबंधों से परेशान हो कर भाई ने पुराने आशिक के साथ मिल कर रचा ऐसा षडयंत्र की ,,
देवरिया 03 फरवरी 2021 - बहन के अवैध संबंधों से भाई इतने परेशान हो गए क‍ि उन्होंने लोक लाज की खात‍िर अपनी बहन की हत्या करने का मन बना ल‍िया और अपने साथ उसके पुराने प्रेमी को म‍िला ल‍िया. उसके बाद षड्यंत्र रचकर बहन की हत्या कर लाश को रेल्वे ट्रेक के पास फेंक दिया जिससे यह हत्या नही आत्महत्या लगे और पुलिस उन तक ना पहुँच पाए।

यह सनसनीखेज मामला उत्तरप्रदेश के देवर‍िया ज‍िले का है।

देवरिया में 31 जनवरी को थाना गौरीबाजार के गांव हरेरामपुर के पास पश्चिमी रेलवे क्रासिंग की पुलिया के नीचे एक युवती की लाश मिलने का मामला सामने आया. युवती की हत्या उसके सगे भाई अरमान, चचेरे भाई और पुराने प्रेमी शिवम ने मिलकर की थी. प्रथम दृष्टया पुलिस ये मानकर चल रही थी कि युवती शौच के लिए निकली होगी और ट्रेन की चपेट में आ गयी होगी।

पुलिस ने जब कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तब उन्होंने बताया की रेशम के आसपास के गांव के 2- 3 लड़कों से अवैध संबंध थे और यह बात युवती के भाई अरमान को बिल्कुल पसंद नहीं था और लोकलाज के लिए उसने अपनी बहन की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था।

पूछताछ में यह भी सामने आया की वारदात को अंजाम देने के लिए अरमान ने अपने चचेरे भाई सैफ और बहन के पुराने आशिक शिवम को शामिल किया. शिवम ने रेशम को फ़ोन करके बाहर मिलने बुलाया और अपने साथ भगा कर ले जाने की बात कही।

जब रेशम पुराने आशिक शिवम से मिलने पहुंची तो पहले से मौजूद भाइयों ने चाकू से रेशम पर कई वार किये. उसके बाद तीनों फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि अरमान ने पूछताछ में बताया है कि उसकी बहन के कई लड़कों से सम्बन्ध थे. लोकलाज के चलते शिवम को प्रेरित किया गया कि उसे मिलने के बहाने बुलाये और जब वो आएगी तो हम चाकू से वार कर देंगे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहन के अवैध संबंधों से परेशान हो कर भाई ने पुराने आशिक के साथ मिल कर रचा ऐसा षडयंत्र की ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH